PRGI द्वारा रजिस्टर्ड एवं मान्यता प्राप्त
" पाटीदार जागृति" - 43 वर्षों से अविरल गौरवपूर्ण प्रकाशन
पाटीदार समाज के लिए गौरव का प्रतीक "पाटीदार जागृति" मासिक पत्रिका 1982 से निरंतर प्रकाशित होकर देश के विभिन्न राज्यों में प्रसारित हो रही है। जिसका प्रधान कार्यालय जिला पाटीदार समाज ट्रस्ट, मंदसौर (मप्र) मे स्थापित है। पत्रिका का एक स्वतंत्र पंजीकृत न्यास है तथा पीआरजीआई द्वारा रजिस्टर्ड ( रजि. क्र 38469/1982 )एवं मान्यता प्राप्त है। 43 वर्षों से पत्रिका का निरंतर प्रकाशन हमारे समाज की प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से अभिवृद्धि कर रहा है। समाज की उन्नति में प्रेरक साहित्य और सूचनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पाटीदार जागृति पत्रिका इस भूमिका का सतत् निर्वहन करती आ रही है।
जागृति न्यास ने शुभ दृष्टि के साथ हमेशा सम्यक् प्रकाशन को महत्व दिया है जिसमें सामाजिक चिंतन एवं लोकमानस का विशेष ध्यान रखा जाता है। पत्रिका सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रसारित करने के साथ साथ युवा-युवतियों के योग्य वैवाहिक रिश्ते स्थापित करने का भी विश्वसनीय एवं सशक्त माध्यम है। वर्तमान समय की आवश्यकता एवं परिवर्तनशीलता अवधारणा का अनुमोदन करते हुए "पाटीदार जागृति"न्यास ने पाटीदार जागृति को ई-पत्रिका के रूप में वेबसाइट के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक त्वरितगति से पहुंचाने का संकल्प लिया है। सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व आर्थिक मूल्यों पर विमर्श कर उन्हें आत्मसात् करने की प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज को समग्र उन्नति के शिखर पर पहुंचना ही ई- पत्रिका का मुख्य ध्यैय है।
पत्रिका की अनवरत प्रकाशन यात्रा समाज के सहयोग एवं न्यास के सद्प्रयासों का परिणाम है । पाटीदार जागृति न्यास, पत्रिका के निहित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है । समाजजनों से पत्रिका की सदस्यता ग्रहण करने एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा एवं आकांक्षा के साथ इति शुभम्!